फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajaj Sugar Mill owes Rs 90 crore; farmers angry over delayed payment

Shamli News: बजाज शुगर मिल पर 90 करोड़ बकाया, भुगतान में देरी से किसानों में रोष

Tue, 15 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Sugar Mill owes Rs 90 crore; farmers angry over delayed payment
थानाभवन। बजाज शुगर मिल पर किसानों का करीब 90 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। भुगतान में देरी से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसान का अपनी फसल का पैसा समय पर नहीं मिलने से बच्चों की फीस, बिजली के बिल, घरेलू खर्च और शादी-विवाह जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। कई किसान जरूरतें पूरी करने के लिए उधार और ब्याज पर पैसा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसान आसिफ ने कहा कि गन्ना भुगतान में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। खेती की लागत पहले ही बढ़ चुकी है और भुगतान नहीं मिलने से अगली फसल की तैयारी में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


किसान इस्राइल राणा ने कहा कि किसानों के सामने नकदी की सबसे बड़ी समस्या है। गन्ने का भुगतान समय पर मिल जाए तो जरूरी खर्च पूरे हो सकते हैं, लेकिन भुगतान अटकने से दूसरों से पैसा मांगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आजाद ने कहा कि बच्चों की फीस, बिजली के बिल और घर के अन्य खर्च बढ़ रहे हैं। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसानों को उधार और ब्याज का सहारा लेना पड़ रहा है।

किसान नेता मुकम्मिल ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने मिल प्रबंधन से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की।


लाइसेंस धारकों का कोटा आधा होने से आई समस्या : गन्ना प्रबंधक
बजाज शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक ने बताया कि चीनी के दाम में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन सरकार द्वारा लाइसेंस धारकों का कोटा आधा किए जाने के कारण मिल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया जारी है और जल्द किसानों के बकाये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed