फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bajaj Group gets award in integrated sugar mill category

Shamli News: बजाज समूह को एकीकृत चीनी मिल श्रेणी में मिला पुरस्कार

Thu, 08 Feb 2024 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Group gets award in integrated sugar mill category
थानाभवन। बजाज समूह की हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड को चीनी और इथेनॉल के लिए एकीकृत चीनी मिल श्रेणी में पुरस्कार मिला है। बजाज शुगर लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने नई दिल्ली में बुधवार को संपन्न शुगर एंड इथेनॉल इंडिया कॉन्फ्रेंस में कंपनी की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार मिलने के बाद बजाज शुगर के प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश में संचालित 14 चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 5 लाख से अधिक किसानों सहित सभी कर्मचारियों और हितधारकों को श्रेय दिया। समूह अध्यक्ष कुशाग्र एन बजाज ने भी सभी कर्मचारियों को उनकी प्रतिबद्धता के लिए और किसानों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत 2025 तक 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य हासिल कर सकता है। बजाज ग्रुप 2.5 बिलियन डॉलर का विविधीकृत समूह है। इसका प्रमुख व्यवसाय चीनी, इथेनॉल, पावर और एफएमसीजी व्यवसायों में है। कंपनी के प्रमोटर और अध्यक्ष कुशाग्र एन बजाज के नेतृत्व में समूह का संपत्ति आधार 5 बिलियन से अधिक है और इसमें 12 हजार से अधिक लोग कार्यरत हैं। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के पास देश में चीनी और इथेनॉल की सबसे बड़ी स्थापित उत्पादन क्षमता है। 14 चीनी मिलें और 6 डिस्टिलरीज उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित हैं। लगभग 5 लाख किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। कंपनी की कुल गन्ना पेराई क्षमता 1.36 लाख टन प्रतिदिन और औसतन क्षमता 800 किलोलीटर प्रति दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed