फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baghpat's shooters hit the most perfect targets

बागपत के शूटरों ने लगाए सबसे अचूक निशाने

Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Baghpat's shooters hit the most perfect targets
सरस्वती बालिका इन्टर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता द्वारा आयेजित शूटिंग प्रतियोगिता के समापन - फोटो : SHAMLI
बागपत के शूटरों ने लगाए सबसे अचूक निशाने
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता अभियान और गोल्डन रायफल क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली ,बागपत और मुजफ्फरनगर के शूटरों ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कालेज के सभागार में तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा और यूपी के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार मध्यरात्रि तक फाइनल मुकाबले चले। निशानेबाजों ने कई अचूक निशाने साधे । गोल्डन रायफल क्लब की संचालिका नेशनल शूटर रिचा मलिक के अनुसार सीनियर वर्ग की 10 मीटर पिस्टल में बागपत जनपद के बड़ौत के निशानेबाजी आविष्कार ने 600 में से 584 अंक लेकर पहले नंबर पर रहे। मुजफ्फरनगर जनपद के बिटावदा निवासी शूटर अर्जुन ने 600 में से 578 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर बड़ौत के आरिफ मलिक रहे। उन्हें 576 अंक मिले। 10मीटर पिस्टल के जूनियर वर्ग में बागपत के शूटर बोबी ने 400 में से 385 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। शामली के खिलाड़ी उज्जवल मलिक ने 400 में से 380 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। मुजफ्फरनगर के अंश त्यागी 400 में से 377 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

10 मीटर रायफल सीनियर वर्ग में बागपत जिले के बड़ौत की निशानेबाज पायल चौधरी ने 600 में से 591 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर के रितेश 590 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। शामली के उत्सव मलिक 585 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मध्यरात्रि तक चली प्रतियोगिता में परिणाम को लेकर खिलाड़ी देर रात तक वहीं डटे रहे। परिणाम आते ही विजेता खिलाड़ी खुशी से जूझ उठे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में वीना अग्रवाल, अंजली, मानसी, मनीष, अजय ,विशाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का भी रहा पूरा सहयोग
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता में सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि इसमें लड़कियों की संख्या काफी अधिक रही। गाजियाबाद, हापुड़ के अलावा राजस्थान के हनुमानगढ़ और हरियाणा के सोनीपत जिले से भी करीब 50 से अधिक महिला खिलाड़ी इसमें भाग लेने पहुंची। इनमें से अधिकांश जूनियर वर्ग से थी जो पढ़ाई के साथ शूटिंग पर भी पूरा फोकस थी। कई के साथ उनके परिजन भी आए थे जो उन्हें पूरा सहयोग कर रहे थे।

आने वाले अच्छे कल के संकेत
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बेटियों की अधिक भागीदारी आने वाले अच्छे कल के संकेत हैं। बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं है। किशोर अवस्था से ही बेटियों में इस तरह का हुनर अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed