{"_id":"684f9d6ca7b2479efd0b222c","slug":"baghpat-man-dies-in-road-accident-near-kairana-bike-collides-with-bullock-cart-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: भैंसा बुग्गी से भिड़ी बाइक, बागपत के युवक की मौत…! रिश्तेदारी जा रहा था उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: भैंसा बुग्गी से भिड़ी बाइक, बागपत के युवक की मौत…! रिश्तेदारी जा रहा था उपेंद्र
Mon, 16 Jun 2025 09:58 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:58 AM IST
सार
बागपत जिले के उपेंद्र नामक युवक की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा बुग्गी से टकराने के बाद मौत हो गई। हादसा शामली के पंजोखरा गांव के पास हुआ। युवक रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : amarujala
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान उपेंद्र (34) पुत्र महिपाल निवासी गांव सबगा, थाना छपरौली, जिला बागपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उपेंद्र रविवार देर रात बाइक से गांव जसाला से रिश्तेदारी में गांव पंजोखरा जा रहा था। जैसे ही वह पंजोखरा के निकट स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचा, सामने अचानक भैंसा बुग्गी आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उपेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कांधला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। युवक की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।