फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Backward society in politics, will take its right: Sanjay Upadhyay

राजनीति में पिछड़ा समाज, लेंगे अपना हक : संजय उपाध्याय

Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Backward society in politics, will take its right: Sanjay Upadhyay
शामली में मोहल्ला बरखंडी सेंट एमडी जूनियर हाई स्कूल में आयोजित योगी नाथ उपाध्याय चेतना मंच समाज
शामली। बनखंडी सेंट एमडी जूनियर हाईस्कूल में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय चेतना मंच संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों से राजनीति के क्षेत्र में आगे आने और अपना हक लेने के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। 51 महिलाओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषचंद ने प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय को संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ललित कुमार उपाध्याय, प्रदेश महासचिव रामफल उपाध्याय, उपाध्यक्ष कैलाश जोगी, प्रदेश सचिव डॉक्टर मुनेश उपाध्याय, प्यारेराम, रोबिन उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, सोनिया उपाध्याय, ममतेश को जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाषचंद जोगी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को अपना दायित्व निभाते हुए ऊंचाइयों पर ले जाना होगा। सभी से ईमानदारी व लगनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि समाज की सभी राजनीतिक दलों ने उपेक्षा की है, जो चिंता का विषय है। हम सभी को अपने-अपने बच्चों की शिक्षा, संस्कार पर विशेष ध्यान देना होगा। सामाजिक संगठन लड़कियों की पढ़ाई, गरीबों की मदद करेगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ललित कुमार उपाध्याय ने सभी को एकत्र होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। महिला प्रदेश सचिव सोनिया उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय, कृष्णपाल उपाध्याय ने समाज के व्यक्तियों, महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मपाल भारद्वाज, गंभीर उपाध्याय, रामपाल, जयपाल, राजेश, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोगी, महासचिव डॉ. साहब सिंह, उत्तराखंड अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, रक्षत्रपाल, रामपाल जेहरा, अनिल कुमार, विकास कुमार, कविता उपाध्याय, संजू पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed