फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Backward district in making golden card of beneficiaries

लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने में पिछड़ा जिला

Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Backward district in making golden card of beneficiaries
शामली। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने में जिला पिछड़ रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग अब तक लगभग 25 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बना सका है। धीमी चाल से बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाकर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जनपद शामली में आयुष्मान भारत योजना के 48695 परिवार हैं, जिनमें से 27576 परिवार शहरी क्षेत्र और 21119 परिवार ग्रामीण क्षेत्र के हैं। पांच लाभार्थी प्रति परिवार के अनुसार शहरी क्षेत्रों में लगभग 137880 लाभार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में 105595 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कुल 59365 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना में शामिल सभी लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने शत प्रतिशत गोल्डन बनाए जाने के कड़े निर्देश दिए। इसके लिए पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, आईडीएसपी विभागों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करे। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. वीबी ढाका, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed