{"_id":"588b94d74f1c1b3e0fcf5b40","slug":"back-to-the-nomination-33-candidates-in-the-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नामांकन वापस, चुनाव मैदान में 33 प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नामांकन वापस, चुनाव मैदान में 33 प्रत्याशी
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
election, amarujala
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए किए गए नामांकनों में से एक नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। अब जिले की तीनों सीटों पर 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।
शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का दिन निर्धारित था। कैराना, थानाभवन और शामली सीटों के लिए कुल 43 नामांकन जमा हुए थे। बुधवार को जांच के दौरान नौ नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे, जिसके बाद तीनों सीटों पर 34 प्रत्याशी रह गए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का समय था।
कैराना विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कैराना भानू प्रताप यादव ने बताया कि इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए थे, शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रत्याशी मुनव्वर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, क्योंकि इसी पार्टी से कैराना सीट पर मसीउल्ला ने भी प्रत्याशी हैं। अब कैराना सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
थानाभवन सीट के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस सीट पर 10 प्रत्याशी हैं। वहीं, शामली सीट के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि शामली विधानसभा सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शामली और थानाभवन सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस लिहाज से अब जिले की तीनों सीटों पर 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
एक बूथ पर लगेगी एक ईवीएम
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में अधिकतम 16 प्रत्याशियों का मतपत्र लग सकता है। यदि प्रत्याशियों की संख्या इससे ज्यादा होती है, तो ईवीएम की संख्या बढ़ जाता है। शामली जिले की तीनों ही सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या इससे कम है।
लिहाजा जिले की तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर प्रत्येक बूथ पर सिर्फ एक ही ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। कुल 445 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 898 बूथ हैं। इस लिहाज से 898 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें बूथों पर लगाई जाएंगी। सेक्टर के हिसाब से ईवीएम रिजर्व में भी रखी जाएंगी, ताकि किसी भी मतदान केंद्र पर मशीन में तकनीकी खराबी होने पर तत्काल दूसरी मशीन लगाकर मतदान सुचारु कराया जा सके।