{"_id":"69b5b1b7c8359e6aeb027d34","slug":"baba-shyams-royal-procession-was-taken-out-with-great-pomp-shamli-news-c-26-1-sal1002-161406-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धूमधाम से निकाली बाबा श्याम की शाही सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धूमधाम से निकाली बाबा श्याम की शाही सवारी
Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली निशान यात्रा में खाटूश्याम की झांकी । संवाद
शामली। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा शनिवार को बाबा श्याम की शाही सवारी शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से निकाली गई। शाही सवारी का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रंग रंगीला श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने झंडी दिखाकर शाही सवारी को रवाना किया। शाही सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, गांधी चौक बाजार, एमएसके रोड, धीमानपुरा, टंकी रोड आदि होते हुए बैंक्वेट हॉल पहुंचकर संपन्न हुई।
शाही सवारी में कई प्रसिद्ध बैंड बाजे, सुंदर एवं आकर्षक झाकियां, भजन मंडली व बाबा श्याम का रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर कलाकार सौरव वर्मा शामली, निहाल ठाकरान कोलकाता व किशोरी कनिष्का वृंदावन ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।भजन-कीर्तन की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। इस अवसर पर समाजसेवी कुशांक चौहान, हरिश्याम जांगिड, विनोद गर्ग, विवेक जैन, शशि गर्ग, रोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।