{"_id":"d42211905580f051b373dfdccc3ec1ed","slug":"b-team-won-the-final-of-kho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की टीम ने जीता खो-खो का फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की टीम ने जीता खो-खो का फाइनल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 35 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रमोद ने किया।
छात्राओं के मार्च पास्ट और मशाल दौड़ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य ने प्रेरणादायी संबोधन के साथ छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को जीत हार के विषय को त्यागकर केवल अनुशासन में रह कर सभी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंग है छात्राओं को उत्साहित होकर खेलों में प्रतिभाग लेना चाहिये। पांच दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता समारोह की रूपरेखा खेल प्रभारी प्रदीप कुमार ने प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में प्रथम दिन खो खो के सभी लीग मैच संपन्न हुए।
फाइनल मैच बीए तृतीय वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता रही, टीम की कप्तान गुंजन रही। इस दौरान डाक्टर चंदन सिंह, विशाल, नीलम सिंह, संगीता तोमर, वंदना, दीप्ति आदि मौजूद रहे।