फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   B.Ed entrance examination will be held at three centers

तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance examination will be held at three centers
शामली। नौ अगस्त को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में तीन केंद्रों पर होगी। इसमें 1246 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोरोना से बचाव के लिए पूरी एहतियात बरतनी होगी। अभ्यर्थी को मास्क लगाने के साथ ही सैनिटाइजर साथ लाना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेट के लिए नामित अधिकारी, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा समय से शुरू होकर समय पर ही समाप्त हो। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र पर कक्षों तथा फर्नीचर इत्यादि को सैनिटाइज कराने की पर्याप्त व्यवस्था, इंफ्रारेड थर्मामीटर द्वारा शारीरिक तापमान लेने के साथ ही मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। परीक्षा दो पालियों में होगी। डीएम ने कहा कि परीक्षार्थी के मुंह पर फेस मास्क के अलावा सैनिटाइजर, एडमिट कार्ड, एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी, अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक रहेगा। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था एवं बसों आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के आरके इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज तथा वीवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन पर 1246 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दल बनाया गया है। बैठक में एसडीएम संदीप कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय तथा लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में नामित प्राचार्य डॉ चमन लाल तथा प्राचार्य डा. अरविंद रस्तोगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed