फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayushi got first place in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में आयुषी ने पाया पहला स्थान

Thu, 03 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ayushi got first place in science exhibition
शामली उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मानित छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञान प्रदर्शनी में आयुषी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में आयुषी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को विद्यालय में प्रदर्शनी भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर सीवी रमन को समर्पित विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विज्ञान क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाना है। प्रदर्शनी में कांधला, कैराना, थानाभवन, ऊन और शामली ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों और विज्ञान अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर आधारित कार्यकारी मॉडल, चार्ट्स और टीएलएम बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम की छात्रा आयुषी चौहान ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय बीनड़ा के छात्र हर्षित ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा के वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायट मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, राजेंद्र कौशिक, जिला समन्वयक अमित कुमार, बीईओ सचिन रानी, सीमा चौहान, चंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत के प्रधानाध्यापक खलील अहमद ने अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार, प्रवीण कुमार व सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed