फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayush Kavach gives information about healthy lifestyle

स्वस्थ जीवन शैली, योग की जानकारी देता है आयुष कवच

Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ayush Kavach gives information about healthy lifestyle
स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी देता है आयुष कवच
विज्ञापन

आयुष कवच एप को मोबाइल में डाउनलोड करें अधिकारी-कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि आयुष कवच एप स्वस्थ जीवन शैली और योग सहित कई उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने सभी से अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करने करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया आयुष कवच एप लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली एवं योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा डीएम जसजीत कौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ संजय भटनागर से सैंपलिंग, क्वारंटीन सेंटरों में सुविधा एवं हॉस्पिटलों में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और दवा की उपलब्धता और कोरोना वायरस से सुरक्षा के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी ली। डीएम ने सीएमओ से कहा कि हॉस्पिटल में आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ क्वारंटीन सेंटरों की साफ सफाई आदि व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हॉस्पिटलों के लिए सामान उपलब्ध कराया
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सीएमओ संजय भटनागर को हॉस्पिटलों में उपयोग के लिए 100 फोल्डिंग बेड, 100 गद्दे, 100 तकिया, 200 तकिया कवर, 200 बेडशीट और ओढ़ने के लिए 200 चादर उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर एसडीएम सदर संदीप कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed