फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awareness is the only protection against cyber crime: Anurag

जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव : अनुराग

Thu, 07 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the only protection against cyber crime: Anurag
शामली। वीवी इंटर कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा साइबर क्राइम और जागरूकता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, एसआई बंटी सिंह ने किया। डॉ. अनुराग ने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ललित कुमार, यशवेंद्र और मोहम्मद महताब अली ने बताया कि आज के समय में साइबर के शातिरों द्वारा लगातार साइबर अपराध किया जा रहा है। इसमें सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर ही अपराध किया जाता है। जागरूकता के अभाव में भोले-भाले व्यक्ति इसके शिकार बन जाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल, अज्ञात लिंक या अपरिचित व्यक्ति से किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। साथ के साथ फ्री गिफ्ट, लाटरी और लालच वाले मेसेज से बचना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना के बिंदुओं पर भी छात्रों को जागृत रहना चाहिए। मौके पर गुरदास सिंह, सुमित, संजीव शर्मा, संदीप मित्तल, शाहिद, सुशील, शशिकांत, श्रवण, जुनेद, आदित्य, सुनील और रोहित आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed