{"_id":"5e46e6868ebc3ee5d475d125","slug":"avoiding-cyber-crime-with-the-right-knowledge-of-internet-usage-shamli-news-mrt469007057","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी से ही साइबर अपराध से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी से ही साइबर अपराध से बचाव
विज्ञापन
शामली रायल पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओ को जानकारी देते कोतवाली प्रभारी
- फोटो : SHAMLI
इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी से ही साइबर अपराध से बचाव
शामली। साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद में एक सप्ताह तक चलाए जाने वाले आपरेशन साइबर कवच अभियान शुरू किया गया है। एसपी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
शुक्रवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित कार्यशाला में एसपी विनीत जायसवाल ने साइबर अपराध की जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। एटीएम बूथ में ट्रांजेक्सन करते समय अन्य कोई व्यक्ति उपस्थित न रहे। बैंक के नाम पर टेलीफोन कॉल पर एटीएम, बैंक एकाउंट्स संबंधी कोई जानकारी जैसे ओटीपी व सीवीवी नंबर आदि कभी भी किसी से साझा न करें। इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनी, नौकरी डॉट कॉम के नाम से कॉल किए जाने पर बिना सच्चाई जाने कोई जानकारी न दें। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप, ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें, ऐसा होने पर कोई भी व्यक्ति निजी जानकारियों का दुरुपयोग कर सकता है। एसपी ने मोबाइल, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के सुरक्षित इस्तेमाल करने की जानकारी दी। इस अभियान के तहत थाना बाबरी, झिंझाना, कांधला, गढ़ीपुख्ता द्वारा भी बच्चों को जागरूक करते हुए पर्चे वितरित किए। एसपी ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली में साइबर क्राइम ब्रांच सेल द्वारा आयोजित गोष्ठी में कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा करें और एटीएम बूूथ में अकेले ही जाएं। अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहे और अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण व एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर आदि न बताए। इस अवसर पर प्रबंधक अमरदीप मलिक, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा आदि मौजूद रहे। कांधला में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने कस्बे के सभी बैंकों, स्कूल कॉलेजों के बाहर साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पर्चे चस्पा किए।

शामली रायल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सिल्वर बेल्स में ताइक्वांडो के छात्रों को सम्मानित करते एसपी।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन