{"_id":"66e347a13cfa6f1d4708b9a4","slug":"avoid-touching-electric-poles-during-rainy-season-shamli-news-c-26-1-sal1002-128065-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश के मौसम में बिजली के खंभों को छूने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश के मौसम में बिजली के खंभों को छूने से बचें
Fri, 13 Sep 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लोगों से विद्युत सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि बरसात में पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बरसात के मौसम में विद्युत सुरक्षा के प्रति नियमों का पालन जरूर करें।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने कहा कि बारिश में हादसा नहीं हो, इसके लिए सभी मातहतों को भी निर्देश दिए गए हैं। फील्ड अधिकारियों को कहा गया है कि बारिश में तेज हवा में तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए विद्युत लाइनों के आस-पास पेड़ों की छंटाई कराएं। बारिश को लेकर पेट्रोलिंग तेज करने एवं जर्जर लाइनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दूहन ने कहा है कि अधिक बारिश होने पर जल भराव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में कुछ समय लग सकता है। उपभोक्ता धैर्य बनाए रखे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित जानकारी निकटतम बिजली कार्यालय के साथ-साथ विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज कराए।
विज्ञापन
बरसात के दौरान यह सावधानी बरतें...
: बिजली के खंभों को नहीं छुएं, बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे, बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम आयोजित ना करें, नए भवनों का निर्माण, बिजली लाइनों से उचित दूरी पर ही कराए, खेत की मेड पर खेत में यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करें, बिजली के खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत संबंधित फीडर इंचार्ज, अवर अभियन्ता, सब स्टेशन पर सूचना दें। यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचें, किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करें, यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सडक के ऊपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, अवर अभियंता या फिर सब स्टेशन पर सूचना दें।