{"_id":"62911e4e7d882701e552be7b","slug":"avantika-got-a-package-of-1-25-crores-shamli-news-mrt5904373162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतिका को मिला 1.25 करोड़ का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतिका को मिला 1.25 करोड़ का पैकेज
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी अवंतिका।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी अवंतिका को 1.25 करोड़ के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। उनके पिता संजीव कुमार गांव में निजी स्कूल चलाते हैं और कृषि व्यवसाय भी है। माता अनामिका धनकड़ स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।
पिता संजीव कुमार ने बताया कि अवंतिका ने हाईस्कूल तक की शिक्षा स्प्रिंग डेल्स मालेंडी से प्राप्त की। इंटर रुड़की से की। वर्ष 2020 में डीआईटी विश्वविद्यालय देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका से डेटा साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। हाल ही में उसका चयन अमेजन कंपनी में हुआ है।
अवंतिका को नौकरी की शुरुआत अमेजन के मुख्यालय सिएटल, वाशिंगटन में इसी वर्ष अगस्त महीने से करनी है। उनकी उपलब्धि पर परिवार को डीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रघुरामा ने एक स्मृति चिह्न भेंट किया। अवंतिका ने कहा कि डीआईटी मेरे लिए एक ऐसी जगह है, जहां मैंने सही मायने में कल्पना करना, आकांक्षा करना और हासिल करना सीखा। डीआईटी को चुनना मेरे जीवन के सबसे फायदेमंद फैसलों में से एक साबित हुआ। हर किसी के लिए मेरा संदेश सरल है कि बाहर निकलो और चमको और जीवन में कमियों के बावजूद कभी हार मत मानो।