फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   avaidh roop se chal rahe do clinic seal

अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सील

Tue, 28 May 2019 12:13 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 28 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
avaidh roop se chal rahe do clinic seal
file - फोटो : amarujala
एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भूरा गांव और कस्बा कैराना में  अवैध रुप से चलने के आरोप में दो क्लीनिक सील कर दिए हैं। टीम ने लाइसेंस न दिखाने पर दो मेडिकल स्टोर संचालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

   सोमवार शाम करीब चार बजे एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने एसीएमओ डाक्टर अशोक हांडा की टीम के साथ अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम के साथ सीओ राजेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर भी साथ में रहे। टीम ने पहले गांव भूरा में रिहान क्लीनिक पर छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान क्लीनिक संचालक द्वारा कोई डिग्री नहीं दिखा पाने पर क्लीनिक को सील कर दिया।  इसके बाद टीम गांव में चल रहे मेडिकल स्टोर पर पहुंची। दवा बेचने का लाइसेंस न दिखा पाने पर मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम कस्बा कैराना में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। लाइसेंस न दिखा पाने पर मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ को हिरासत में ले लिया। कस्बे के चौक बाजार रोड पर एक क्लीनिक की जांच की। एसडीएम के अनुसार क्लीनिक संचालक मौके पर क्लीनिक संबंधी कागजात नहीं दिखा सके।  क्लीनिक के मुख्य गेट पर सील लगा दी गई। इसके बराबर में चल रहे एक क्लीनिक पर आयुर्वेदिक की जगह अंग्रेजी दवाइयां मिलने पर क्लीनिक संचालक को हिरासत में लिया गया। इनके अलावा टीम ने कस्बे के कई मेडिकल स्टोरों की जांच की, जिनके कागजात सही पाए गए।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के चल रहे दो क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सील कराया गया है। तीसरे क्लीनिक के कागजों की जांच चल रही है। इनके अलावा दो मेडिकल स्टोर संचालकों को हिरासत में लिया गया है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई कराई जा रही है। - डाक्टर अमित पाल शर्मा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed