फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Authority's team will come to Shamli in the first week of August

Master Plan 2031: अगस्त के प्रथम सप्ताह में शामली आएगी प्राधिकरण की टीम

Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
सार

अगस्त के प्रथम सप्ताह में शामली आएगी प्राधिकरण की टीम
महायोजना की भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर देगी रिपोर्ट
 

विज्ञापन
Authority's team will come to Shamli in the first week of August
महायोजना 2031 - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली महायोजना-2031 में आईं 315 आपत्तियों की सुनवाई के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की एक टीम अगस्त के प्रथम सप्ताह में जिला मुख्यालय पर आकर मुआयना करेगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट प्राधिकरण के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


महायोजना 2031 पर आई 315 आपत्तियों की सुनवाई 17 जून से 23 जून तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में तत्कालीन सचिव महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई थी। इस दौरान एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद का तबादला मेरठ मंडल के अपर आयुक्त पद पर हो गया। इसके चलते निस्तारण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के टाऊन प्लानर प्रभात पाल का कहना है कि शामली महायोजना 2031 पर आई आपत्तियों के निस्तारण से पहले प्राधिकरण की एक टीम अगस्त के प्रथम सप्ताह में शामली आकर महायोजना का मुआयना करेगी। उसके बाद आपत्तियों की सुनवाई कर रिपोर्ट प्राधिकरण को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली महायोजना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए रखी जाएगी। इसके बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी जाएगी। प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी व अवर अभियंता राजीव त्यागी ने बताया कि शामली महायोजना के संबंध में प्राधिकरण की एक टीम अगस्त के प्रथम सप्ताह में शामली आकर प्रस्तावित महायोजना का मौका मुआयना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed