फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Authority's bulldozer ran in illegal colony

अवैध कॉलोनी में चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Wed, 19 Oct 2022 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Authority's bulldozer ran in illegal colony
शामली के गांव सिंभालका में अवैध कॉलोनियों में की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। - फोटो : SHAMLI
अवैध कॉलोनी में चला प्राधिकरण का बुलडोजर
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शहर के मेरठ रोड स्थित ताजपुर सिभांलका रजबहे अंडर पास के निकट 40 बीघा कृषि भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। ध्वस्तीकरण के तहत कॉलोनी में प्लाटिंग की चहारदीवारी को जेसीबी मशीन चलाकर गिराया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में जिला मुख्यालय में कुछ ही कॉलोनियां स्वीकृत हैं। प्राधिकरण के क्षेत्र में मेरठ रोड, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग, भैंसवाल रोड, पानीपत रोड, करनाल रोड, दिल्ली रोड पर सैकड़ों अवैध कॉलोनियां विकसित हो गईं हैं। बागपत, करनाल, पानीपत और दूसरे जिलों के बिल्डरों की ओर से कृषि भूमि में अवैध कॉलोनियों को काटा जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से 100 से ज्यादा लोगाें को नोटिस भेजे गए थे। डीएम जसजीत कौर, प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति के निर्देश पर एसडीएम सदर विशुराजा के नेतृत्व में एमडीए की टीम ने मेरठ रोड पर ताजपुर सिभांलका के जंगल में 40 बीघा में काटी गई अवैध कालोनी में जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कॉलोनियों की गई अवैध प्लाटिंग की चहारदीवारियों को ध्वस्त किया गया। एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति और शामली एमडीए के कार्यालय के प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे, मगर अवैध कॉलोनियों के स्वामियों ने अवैध प्लाटिंग कर दी। टीम ने बताया कि 40 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग करने वालों में किरणपाल, विजय, बिटटू, सेठपाल, सुभाष और सुभाष जैन आदि के द्वारा काटी जा रही कॉलोनी का मानचित्र स्वीकृत किए बिना विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर की गई ध्वस्तीकरण अभियान में प्राधिकरण के सहायक अभियंता भरत पाल, हरिशंकर गौतम, अवर अभियंता राजीव त्यागी, विनय गर्ग, अवनीश गर्ग समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शामली के गांव सिंभालका में अवैध कॉलोनियों में की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।

शामली के गांव सिंभालका में अवैध कॉलोनियों में की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed