फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   auditorim news

Shamli News: ऑडिटोरियम के लिए चयनित जमीन देखी, 27 करोड़ से होगा निर्माण

Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
auditorim news
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रस्तावित ऑडिटोरियम की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे कौशल विकास र
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एमडीए और अन्य विभागों की टीम के साथ बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम के लिए चयनित जमीन का निरीक्षण किया। चयनित फर्म ने नक्शा प्रदर्शित किया। 27 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण का शिलान्यास जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर, एमडीए की वीसी कविता मीणा, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल कुमार राणा के साथ महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के स्थल का निरीक्षण किया और परियोजना की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की समग्र योजना, भवन संरचना, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों और निर्माण की समय-सीमा पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए, पूर्ण पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र कुच्छल, नवनीत कुच्छल व विपुल भटनागर मौजूद रहे।
-----
ऑडिटोरियम बनेगा शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र
राज्यमंत्री ने कहा कि ऑडिटोरियम शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों को एक आधुनिक मंच प्रदान करेगी। अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, उच्च स्तरीय ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित और सुविधाजनक बैठने की क्षमता होगी।

----
महावीर चौक का किया निरीक्षण, जानी समस्याएं
राज्यमंत्री ने शहर के प्रमुख स्थान महावीर चौक पर लगने वाले जाम, अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आवागमन की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed