फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attendance through Prerna app

Shamli News: प्रेरणा ऐप से लगानी होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाजिरी

Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attendance through Prerna app
शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आने जाने पर अब नजर रखी जाएगी। उन्हें प्रेरणा एप के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। जिसकी मॉनीटरिंग जिला कार्यक्रम कार्यालय और शासन स्तर से होगी। जो कार्यकर्ता समय से पहुंचकर हाजिरी नहीं लगाएगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की केंद्र पर समय से न आने और समय से पहले जाने की शिकायत मिल रही थी। इससे वहां का कार्य बाधित हो रहा था। केंद्र पर आने वाले बच्चों को ठीक से पढ़ाया नहीं जा रहा था। न ही उनको समय से पोषाहार मिलता था। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने प्रेरणा एप के माध्यम से हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं। प्रेरणा एप पर कार्यकर्ता हाजिरी लगाकर अपना केंद्र से फोटो भेजेगी और इससे उनकी लोकेशन ट्रेस हो जाएगी। जब वह केंद्र छोड़ेगी तो उनको फिर से हाजिरी लगानी होगी। जिससे पता चल सके कि वह किस समय केंद्र पर आई है और किस समय यहां से गई है। कार्यकर्ता बिना बताए केंद्र से गायब रहती है तो उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। जिससे केंद्र पर आने वाले बच्चों को ठीक से पोषाहार व शिक्षा मिल सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर ने बताया कि शासन से प्रेरणा एप के माध्यम से हाजिरी लगाने के आदेश मिले हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पत्र जारी कर दिया है। प्रेरणा एप के माध्यम से उनके कामकाज पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed