फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempted to kidnap girl, tore clothes on protest

युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध पर कपड़े फाड़े

Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap girl, tore clothes on protest
कैराना। एक गांव में युवती शाम के समय गांव की दुकान से सामान खरीदने गई थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने युवती को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गांव में अपने बाबा के मकान में रहती है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से गांव की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, तभी आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तहरीर आई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed