{"_id":"68740011fc5f30e84c00abd8","slug":"attempt-to-steal-signal-cable-train-stopped-shamli-news-c-26-1-smrt1047-145632-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सिग्नल केबिल चोरी का प्रयास, खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सिग्नल केबिल चोरी का प्रयास, खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
एलम अंडरपास के पास केबिल चोरी के प्रयास के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला। एलम कस्बे में निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने रेलवे की अंडरग्राउंड सिग्नल लाइन को काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान सिग्नल केबिल लाइन कट जाने के बाद रेलवे विभाग में खलबली मच गई। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन करीब आधा घंटे तक सिंग्नल नहीं मिलने के कारण खड़ी रही। आनन-फानन में सिग्नल एवं टेलीकाॅम के अधिकारियों कर्मचारियों ने मौके पर जायजा लिया। मामले की तहरीर आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एलम रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर कांधला की ओर कस्बे में रेलवे फाटक नंबर 71 के पास अंडरपास निर्माणाधीन है। अंडरपास के पास स्थित सिग्नल संख्या 68/6 से 68/7 के शनिवार की रात के समय करीब 2 बजे से लेकर ढाई बजे तक सिग्नल व टेलीकॉम की 90 मीटर लंबाई के तीन केबिल चाेरों ने काट लिए। इसी बीच शामली से दिल्ली की जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आ जाने के बाद चोर केबिल को ट्रैक के किनारे छोड़कर भाग गए।
सिग्नल न होने के कारण ट्रेन सिग्नल पर ही खड़ी रही। सूचना पर रेलवे के अधिकारी रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां पर रेलवे विभाग के इंजीनियर ने चोरी किए केबिल को ही पुनः रेलवे ट्रैक से जोड़ा। कॉशन लेकर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद अन्य ट्रेनों को भी इसी प्रकार रवाना किया गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे के बाद ही तकनीकी टीम ने सिग्नल को ठीक किया। छह घंटे व्यवस्था ठीक करने में लगे। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन
मेरठ के सिग्नल एवं टेलीकाॅम इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि केबिल चोरी होने की तहरीर आरपीएफ के थाना प्रभारी शामली को दी गई है। आरपीएफ के फोर्स ने घटना स्थल का जायजा लिया गया। दिल्ली मंडल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष ने बताया कि एलम कस्बे में निर्माणाधीन अंडरपास पर केबिल खुले पड़े हुए थे। मामले की जांच की जा रही है।
उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार- शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे आने समय निर्धारित है।यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को उदयपुर सिटी से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर दो घंटे 34 मिनट देरी से सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर पहुंची। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 6.20 बजे है। यह कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से चलकर दो घंटे देरी से आठ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।