फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to rob money from salesmen at petrol pump

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से रकम लूटने की कोशिश

Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob money from salesmen at petrol pump
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से रकम लूटने की कोशिश
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने सेल्समैन के हाथ से हजारों रुपये लूटने की कोशिश की। वारदात करने से सफल न होने पर दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए।

झिंझाना थानाक्षेत्र में गाड़ी वाला चौराहे के निकट हाईवे पर तायल सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और एक सौ रुपये का तेल डलवाया। सेल्समैन आशु ने तेल का भुगतान मांगा तो बाइक सवार युवकों ने उसे धक्का देते हुए उसके हाथ में मौजूद रुपये छीनने की कोशिश की। रुपये हाथ में न आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आशु ने बताया कि उसके पास दिनभर की तेल बिक्री के करीब 15 हजार रुपये थे, जो लुटने से बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पंप संचालक अतिशय जैन की तरफ से थाना झिंझाना पर घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed