{"_id":"6543f272fc8b8cbabc0772f7","slug":"attempt-to-kidnap-female-advocate-created-ruckus-shamli-news-c-26-1-sal1002-11449-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, हुआ हंगामा
विज्ञापन
ऊन (शामली)। तहसील से अपने गांव लौटते समय महिला अधिवक्ता का बुलेट सवार दो युवकों ने हरसाना गांव के पास पिस्टल से आतंकित कर अपहरण का प्रयास किया। उसके साथ हाथापाई भी की गई। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पता चलने पर अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
ऊन तहसील में चौसाना क्षेत्र निवासी युवती वकालत की प्रैक्टिस करती है। बृहस्पतिवार की शाम को युवती चौसाना जाने के लिए पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंची, लेकिन तब तक बस जा चुकी थी। इसी बीच उनके साथी अधिवक्ता बाइक पर पहुंचे और युवती को बैठाकर चौसाना के लिए चल दिए। बताया कि उनके पीछे बुलेट पर सवार दो युवक भी चल रहे थे। आरोप है कि बुलेट सवार दोनों युवकों ने गांव हरसाना में ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया तथा पिस्टल से आतंकित कर महिला अधिवक्ता को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला अधिवक्ता के साथ दोनों आरोपियों ने हाथापाई भी की।
तभी वहां अन्य राहगीर आ गए। लोगों को देखकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। महिला अधिवक्ता को जान से मारने की भी धमकी दी। पता चलने पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में महिला अधिवक्ता के साथी अधिवक्ता ने दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झिंझाना थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।