{"_id":"686d743105825e515b086ddc","slug":"attempt-to-cheat-in-the-name-of-online-booking-shamli-news-c-26-1-sal1002-145341-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगने का प्रयास
Wed, 09 Jul 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मरीज की मेडिकल जांच के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने में नाम पर ठगने का प्रयास किया गया। समय रहते युवक को साइबर ठग की चाल समझ में आ गई।
नगर के मोहल्ला गुंबद निवासी एक युवक ने बताया कि उसे पानीपत हॉस्पिटल में अपनी पत्नी के दिल की जांच करानी थी। उसने जांच के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी चाहिए इसके लिए उसने इंटरनेट के माध्यम से हॉस्पिटल का नंबर लिया। उसने नंबर पर कॉल करके पूछा कि आपके यहां दिल की जांच टीएमटी और ईको कार्डियोग्राफी होती है या नहीं।
बताया गया की जांच होती है लेकिन इसके लिए बुकिंग करानी पड़ेगी और 10 रुपये ऑनलाइन भेजने होंगे। युवक ने बताया कि उसने फोन पर नंबर और क्यूआर कोड मांगा तो आरोपी ने कहा कि आपका व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा हूं इसको ओपन करके इसमें मरीज की जानकारी भरने के साथ ही 10 रुपये ऑनलाइन भेजने का विकल्प आएगा। कई बार भी लिंक खोलकर प्रोसेसिंग करनी चाहिए तो बार-बार एरर आ रहा था। इसके बाद दोबारा उसके पास कॉल आई और बताया कि तुम्हारे इनबॉक्स में एक मैसेज आया है। इस मैसेज की कॉपी करके हमारे पास व्हाट्सएप कर दो। मैसेज के अंदर ओटीपी देखकर उसका माथा ठनक गया। जिस मोबाइल नंबर से उसके बैंक खाता जुड़े हुए थे उसी नंबर पर आरोपी ओटीपी भेजकर उसे व्हाट्सएप के जरिए मंगा रहा था। उसने व्हाट्सएप पर मैसेज कॉपी भेजने से इनकार कर दिया तथा इसके बाद आरोपी गाली गलौज पर उतर आया। उसने तुरंत ही अपने बैंक खाते टोल फ्री नंबर पर कॉल करके 24 घंटे के लिए फ्रीज करा दिए जिससे उसके खातों में ठगी होने से बच गई।