फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to cheat by pretending that ATM card is blocked

Shamli News: एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी की कोशिश

Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat by pretending that ATM card is blocked
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी आकाश ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसे चालू रखने के लिए केवाईसी करानी होगी। केवाईसी के लिए उनके व्हाट्सएप पर लिंक भेजा गया है। लिंक में बैंक खाते की डिटेल भेजनी होगी। उसने कहा कि एटीएम कार्ड बंद होने के लिए उन्हें बैंक की तरफ से कोई सूचना या मेसेज नहीं मिला है तो उसने कहा कि वे बैंक के एटीएम कार्ड विभाग से बोल रहे हैं। कॉल करने वाले ने कहा कि खाते के सत्यापन के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी जा रही है। आकाश ने बताया कि उसने इसे साइबर ठगी का मामला मानते हुए किसी तरह की जानकारी नहीं दी। युवक ने समझदारी दिखाई और साइबर ठग के झांसे में आने से बच गया। इसके बाद उसका एटीएम कार्ड बंद नहीं हुआ और पहले की तरह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed