फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to cheat by luring to double the money

Shamli News: पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी का प्रयास

Thu, 12 Jun 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat by luring to double the money
शामली। साइबर ठग ठगी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब एक ऑनलाइन कंपनी में रुपये इनवेस्ट करने के बाद दोगुने रुपये देने का झांसा लोगों को दिया जा रहा है। दो लोगों को रुपयों का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया। साइबर एक्सपर्ट लोगों से इस तरह की कंपनियों के झांसे में नहीं आने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

शामली के तहसील रोड के रहने वाले रवि ने बताया कि उनके पास अनजान नंबर से मैसेज आया। बताया कि वह एक कंपनी से बोल रहे हैं। यदि उनकी कंपनी में रुपये इनवेस्ट करोगे तो तीन माह में दोगुने रुपये दिए जाएंगे। प्रतिदिन कमिशन के रुपये खातों में अलग से भेजे जाएंगे। पहले तो वह झांसे में आ गया मगर बाद में उसने रुपये इनवेस्ट करने से इनकार कर दिया। बताया कि उसके साथी मनोज को भी इसी तरह झांसा दिया गया।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर का कहना है कि साइबर ठग कंपनियों में रुपये इनवेस्ट कराने के नाम पर सबसे अधिक ठगी कर रहे हैं। ठगों के बहकावे में लोग कतई नहीं आएं। कोई दिक्कत हो तो साइबर थाना या फिर पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed