{"_id":"64fcb84e2fbf2c7356068da6","slug":"attempt-to-cheat-businessman-by-threatening-to-make-nude-video-shamli-news-c-26-1-sal1002-8679-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: न्यूड वीडियो बनाने की धमकी देकर व्यापारी से ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: न्यूड वीडियो बनाने की धमकी देकर व्यापारी से ठगी का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के गगन विहार के रहने वाले 65 वर्षीय व्यापारी को साइबर ठगों ने न्यूड वीडियो बनाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया गया। व्यापारी ने शक होने पर ठगों को पकड़वाने के उद्देश्य से बात जारी रखी। मगर बाद में व्यापारी की आईडी और नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया।
गगन विहार के रहने वाले व्यापारी ने बताया कि चार दिन पूर्व ही उनकी फेसबुक आईडी पर तीन अनजान नाम की लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिन्हें उन्होंने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि दूसरी ओर से लड़कियों ने कॉल की और व्हाट्सएप नंबर भी ले लिया। कहा कि वह उनसे दोस्ती करना चाहती हैं, अपने फोटो भेजे। इसके बाद व्यापारी को खुद के फोटो भेजने को कहा, मगर व्यापारी ने फोटो नहीं भेजें। जिस पर ठगों ने व्यापारी की न्यूड वीडियो बनाने की बात कहते हुए उसे सोशल मीडिया, व्यापारी के दोस्तों को वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल नहीं करने के बदले 20 हजार की मांग की। व्यापारी का कहना है कि अन्य युवा या फिर अन्य लोग गिरोह के चंगुल में नहीं फंसे, इसलिए मामले की शिकायत रविवार को एसपी अभिषेक से की जाएगी।