फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt of fraud in the name of online health insurance

Shamli News: ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का प्रयास

Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Attempt of fraud in the name of online health insurance
कैराना। नगर के एक युवक को कॉल करके ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने का प्रयास किया। अंतिम समय में युवक साइबर ठग की मंशा भाप गया और ठगे जाने से बच गया।
विज्ञापन

कैराना निवासी राजीव का एचडीएफसी बैंक में खाता है तथा वह अधिकांश काम ऑनलाइन ही करता है। राजीव ने बताया कि चार दिन पहले उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। ट्रूकॉलर में नंबर पर एचडीएफसी लिखा था। उधर से एक युवती बोली कि आपका एचडीएफसी में खाता है तथा मैं दिल्ली एचडीएफसी की मुख्य शाखा से बोल रही हूं। युवती ने कहा कि अपने तीन महीने पहले एचडीएफसी से ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस कराया था, लेकिन इंश्योरेंस की प्रीमियम अदा नहीं की।
विज्ञापन

उसने युवती से कहा कि ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस नहीं कराया। पूरी फैमिली का पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस चल रहा है। जिस पर युवती ने कहा कि सिस्टम में आपका हेल्थ इंश्योरेंस दिख रहा है। इसे आप कैंसिल करना चाहते हैं तो ऑनलाइन कैंसिल कर दीजिए वरना आपको भुगतान देना होगा। युवती से कहा की ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस कैंसिल कर दीजिए, मुझे इसकी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने उस आधार कार्ड आदि के बारे में जानकारी मांगी। युवती से कह दिया कि जब आपके पास मेरे खाते और हेल्थ इंश्योरेंस संबंधी सभी जानकारी है तो आप मुझसे क्यों पूछ रही हो। मैं आपको कोई जानकारी नहीं दूंगा अगर जरूरत पड़ी तो मैं स्थानीय बैंक शाखा में जाकर हेल्थ इंश्योरेंस कैंसिल करा लूंगा। बार-बार युवती कहती रही कि यह इंश्योरेंस ऑनलाइन ही कैंसिल होगा।

उसे युवती की बातों पर शक हुआ और फोन काट दिया। बाद में बैंक शाखा जाकर पता किया तो पता चला कि एचडीएफसी में उसका कोई ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। बैंक मैनेजर ने बताया कि युवती साइबर ठग थी। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed