फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attack on cooperative society chairman Manoj Rana in Shamli

UP: शामली में सहकारी समिति के चेयरमैन पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान, गाड़ी में की तोड़फोड़

Thu, 11 Jan 2024 11:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jan 2024 11:41 PM IST
सार

Shamli News : शामली में सहकारी समिति के चेयरमैन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में मनोज राणा की बाल-बाल बची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Attack on cooperative society chairman Manoj Rana in Shamli
गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता के चेयरमैन एवं कैराना सपा विधायक नाहिद हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा पर गुरुवार देर रात घर लौटते समय अज्ञात युवकों ने राझड़ गांव के पास हमला बोल दिया। मनोज राणा बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने पत्थर बरसाते हुए गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मनोज राणा देर रात शामली से लौट रहे थे। बताया कि जैसे ही वह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के राझड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात छह से अधिक युवकों ने गाड़ी को रुकवाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। कार के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना एसपी को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन, सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed