{"_id":"60d8c4918ebc3eb83e42d6b1","slug":"attack-accused-arrested-with-firearm-shamli-news-mrt5447691153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
बाबरी। पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर में टॉप टेन सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर है। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
गांव बंतीखेड़ा निवासी प्रमोद ने 12 जून को फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बाबरी पुलिस ने गांव बंतीखेड़ा में जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोपी अक्षय उर्फ मोंटी निवासी गांव सौरम थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को तमंचा व दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अक्षय थाना शाहपुर की टॉप टेन सूची में है और हिस्ट्रीशीटर है, उस पर करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद