{"_id":"6431ae70e3347b76dc0f93c1","slug":"attachment-of-the-house-of-the-accused-of-pouring-acid-on-the-woman-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1526-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला पर तेजाब डालने के आरोपी के घर कुर्की की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला पर तेजाब डालने के आरोपी के घर कुर्की की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पिछले साल पावटी कलां बस अड्डे पर महिला के ऊपर तेजाब डालने के फरार चल रहे बागपत निवासी आरोपी के घर पर पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर का सामान जब्त करके सुपुर्दगी में रखवा लिया।
फरवरी 2022 में क्षेत्र के गांव पावटी कलां के बस अड्डे पर एक महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया था। महिला के बेटे ने तीन नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर चुकी है। जबकि अज्ञात आरोपी का पता नहीं चल सका। मामले में शनिवार को मुकदमे के विवेचक एसएसआई राजेश कुमार ने अदालत से आदेश प्राप्त करके सीआरपीसी की धारा 83 के तहत आरोपी नौशाद निवासी काजीपुरा कमेले के पीछे, वार्ड नंबर-20, बागपत के घर पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घर का हजारों की कीमत का सारा सामान जब्त करके सुपुर्दगी में दे दिया। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि 2022 के तेजाब डालने के फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की कार्रवाई की गई है।
24 साल पुराने लूट के दो आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। लूट के 24 साल पुराने मामले में फरार चल रहे बागपत निवासी दो आरोपियों के घर पर पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा कर दिए। आरोपियों के अदालत में हाजिर नही होने पर पुलिस जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की कर सकती है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 1999 के लूट के मुकदमे में बागपत के कोर्ट रोड निवासी नईम व साबू अभी तक फरार चल रहे है। जिस पर अदालत ने दोनों फरार आरोपियों के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा के नोटिस जारी किए थे। शनिवार को कैराना पुलिस ने बागपत पहुंचकर आरोपी नईम व साबू निवासी कोर्ट रोड बागपत के घरों पर कुर्की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा कर दिए। आरोपियों के अदालत में हाजिर न होने पर पुलिस जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की कर सकती है। संवाद