फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notice pasted on the houses of the accused

आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किया

Sun, 28 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the houses of the accused
कैराना के गांव बसेडा में आबकारी टीम पर हमले के आरोपियो की कुर्की नोटिस की मुनादी कराती पुलिस - फोटो : SHAMLI
कैराना। बसेड़ा गांव में आबकारी पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के विरुद्ध कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराई।
विज्ञापन

छह मार्च को आबकारी इंस्पेक्टर अजय सिंह झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आबकारी टीम ने करनाल की और से आ रही पिकअप गाड़ी का पीछा किया। चालक गाड़ी लेकर गांव बसेड़ा आ गया। आबकारी टीम भी पिकअप का पीछा करते हुए जैसे ही बसेड़ा पहुंची तो आरोपियों ने आबकारी टीम पर जान लेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में फरार चल रहे असलम, इरशाद व इसरार निवासी बसेड़ा थाना कैराना के विरुद्ध अदालत से आरोपियों के घरों पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा करा दिया। गांव में मुनादी भी कराई। आरोपियों के अदालत में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed