फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ATS interrogated PFI suspects for the second day as well

Shamli News: एटीएस ने दूसरे दिन भी पीएफआई के संदिग्धों से की पूछताछ

Sun, 07 May 2023 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
ATS interrogated PFI suspects for the second day as well
-जनपद शामली में कैराना, झिंझाना व कांधला थाना क्षेत्र में 11 संदिग्ध एटीएस के रडार पर
विज्ञापन

कैराना। एटीएस की टीम ने कैराना में दूसरे दिन भी पीएफआई के संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। इसके अलावा एटीएस की एक टीम झिंझाना व एक टीम कांधला क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है।

शनिवार शाम कोतवाली में एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) की चार सदस्य टीम पहुंची थीं। यहां पर मामौर, पावटी कलां व गोगवान के चार संदिग्धों को एटीएस ने बुलाकर घंटों पूछताछ की थी। रविवार को भी एटीएस की टीमें कैराना, कांधला व झिंझाना क्षेत्र में मौजूद रहीं। एटीएस की टीम ने कैराना क्षेत्र में पीएफआई से जुड़े पांच संदिग्धों से पूरे दिन पूछताछ की। इन लोगों के मोबाइल नंबरों की डिटेल, किन-किन लोगों से संपर्क किया, आय व संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। एटीएस ने जनपद शामली में 11 संदिग्धों के बारे में जानकारी की है। इनमें एटीएस की एक टीम कैराना में पांच संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी टीम झिंझाना क्षेत्र में चार और तीसरी टीम कांधला क्षेत्र के 2 संदिग्धों से पूछताछ करने में लगी है। देर रात तक भी एटीएस कैराना में ही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed