{"_id":"582b52e24f1c1bd53b8fef97","slug":"atm-cash-on-arrival-are-not-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न पहुंचने पर एटीएम रहे ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न पहुंचने पर एटीएम रहे ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नोट बंदी के बाद बैंकों की व्यवस्था भी चरमरा गई है। मंगलवार को अधिकांश बैंकों में कैश की किल्लत रही, तो एटीएम शोपीस बने रहे। शहर के कुछ एक एटीएम को छोड़कर अधिकांश पर गेट बंद रहा। वहीं, बैंक शाखाओं में रुपये जमा करने वालों और नोट बदलवाने वालों की लाइन लगी रही।
मंगलवार को सर्वाधिक भीड़ एमएसके रोड स्थित एसबीआई, बुढ़ाना रोड पर स्टेट बैंक आफ पटियाला और पालिका मार्केट तथा मार्शगंज मंडी स्थित पीएनबी शाखा पर रही। इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित कई बैंक शाखाओं में कैश न होने के कारण ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा, सिर्फ वहां पुराने नोट जमा कराने का ही कार्य हो सका।
उधर, शहर के एटीएम का यह हाल रहा कि ग्राहक जहां भी जाएं, वहां कैश न होने की समस्या सामने नजर आई। पीएनबी का पालिका मार्केट स्थित एटीएम बंद मिला। धीमानपुरा स्थित कार्पोरेशन बैंक आफ इंडिया का एटीएम, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया का भिक्की मोड, माजरा रोड पर आंध्रा बैंक का एटीएम, रेलवे स्टेशन पर एसबीआई का एटीएम, बुढ़ाना रोड पर आईसीआईसीआई का एटीएम और एमएसके रोड पर एसबीआई के एटीएम से भी रुपये नहीं निकल पा रहे थे। बैंक शाखाओं पर मंगलवार को भी भारी भीड़ रहने के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कई बैंक शाखाओं पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।