{"_id":"6a10a28bb8968ded2e0f1b0a","slug":"at-the-end-of-the-tenure-of-village-heads-demand-for-elections-or-extension-of-term-shamli-news-c-26-1-sal1002-165985-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति पर, चुनाव या अवधि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति पर, चुनाव या अवधि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
सुनीत प्रधानडोंकपुरा
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति की ओर, चुनाव या अवधि बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पंचायत चुनाव की तिथि को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट घोषणा न होने पर प्रधानों ने सरकार से समय पर चुनाव कराने अथवा वर्तमान कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई है।
प्रधानों का कहना है कि यदि सरकार समय पर चुनाव नहीं करा पाती है, तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल कुछ समय के लिए बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे गांवों में विकास कार्य और जनसमस्याओं का समाधान लगातार हो सके। डोंकपुरा के प्रधानपति सुनीत चौहान ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की मुख्य कड़ी होते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि नई व्यवस्था लागू होती है तो विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है।
तिसंग के प्रधान रोम सिंह ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यों की गति धीमी पड़ने की संभावना रहती है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
जमालपुर के प्रधान बबलू कश्यप ने कहा कि प्रधान सीधे जनता के बीच रहकर गांव की समस्याओं का समाधान करते हैं। चुनाव में देरी होने की स्थिति में गांवों में विकास योजनाओं पर असर पड़ेगा।
रज्जाक नगर के प्रधान सोराज कश्यप का कहना है कि सरकार को ग्रामीण हितों को देखते हुए समय पर पंचायत चुनाव कराना चाहिए, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।
अपनी राय दें
यदि आप भी ग्राम प्रधान हैं और इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9548521732 पर अपनी राय भेज सकते हैं। चयनित प्रतिक्रियाओं को प्रकाशित किया जाएगा।