फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At some places there are no speed breakers and at some places there are potholes in the roads.

Shamli News: कोहरे से निपटने को प्रशासन तैयार नहीं, कहीं स्पीड ब्रेकर नहीं, तो कहीं सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
At some places there are no speed breakers and at some places there are potholes in the roads.
शामली सहारनपुर तिराहे के पास टूटी सडक
शामली। भले ही जिलाधिकारी ने घने कोहरे में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सड़कों के गड्ढे भरने, अवैध कट बंद करने, स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टियां लगाने के आदेश दिए हो मगर विभागीय अधिकारी आदेशों का पालन करने को गंभीर नहीं है। जिसके कारण जिले में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

टीम ने पड़ताल की तो कई स्थानों पर जहां सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे मिले, वहीं अति व्यस्त स्थानों पर स्पीड़ ब्रेकर से लेकर अवैध कटों को बंद करना मुनासिब नहीं समझा है, जिसके कारण हादसों की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थान : रेल पार बाईपास
शहर की रेल पार बाइपास पर सड़क में गहरे गड्ढे हैं, जिसमें आए दिन दुपिहयां वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद गड्ढों को नहीं भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान : सहारनपुर रोड पर एसटी तिराहा
यहां भी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि चार माह से गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा झिंझाना रोड पर भी करीब आधा किलोमीटर के एरिया में सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं।
अवैध कटों से निकाल रहे वाहन
स्थान- धीमानपुरा मार्ग
यहां पर लोगों ने अवैध कट बनाए हुए हैं, जिनके बीच से आए दिन दुपहिया वाहन चालक वाहनों को निकालते हैं। जिसके कारण यहां पर घने कोहरे के दौरान कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थान : एसटी तिराहे के पास
यहां पर भी सड़क के बीचोबीच डिवाइडरों के बीच लोगों ने अवैध कट लगाया हुआ है। कट से आए दिन दुपहियां वाहन निकलते रहते हैं। इसके अलावा एमएसके रोड पर भी अवैध कट कभी भी हादसों का कारण बन सकते हैं।
स्पीड ब्रेकरों की लगातार मांग, फिर भी सुनवाई नहीं
स्थान : गोहरनी बाइपास
यहां पर एक रास्ता तहसील, दूसरा सहारनपुर, तीसरा रास्ता हरिद्वार के लिए निकल रहा है। तिराहे होने के बावजूद यहां पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुपहिया वाहन टकराते रहते हैं। लोगों ने स्पीड ब्रेकर की जल्द से जल्द मांग की है, ताकि हादसों को होने से रोका जा सके।
...

सड़कों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। अवैध कटों को भी बंद कराया जाएगा। - सनत गुप्त ऋषि, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। अवैध कटों को बंद कराने, स्पीड ब्रेकर और सफेद पट्टियां लगाने को लेकर फिर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-रविंद्र सिंह, डीएम शामली

शहर के दिल्ली रोड के रहने वाले मुस्तकीम, नौशाद खान, संजीव कुमार ने बताया कि कोहरा पड़ना अब शुरू हो गया है। जल्द से जल्द प्रशासन को स्पीड ब्रेकरों को लगाना चाहिए। साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करना चाहिए। अवैध कट वाले स्थानों को बंद कर कटों से निकलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोहरे में हादसों से बचा जा सके।

शामली सहारनपुर तिराहे के पास   टूटी सडक

शामली सहारनपुर तिराहे के पास टूटी सडक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed