{"_id":"57fbeadf4f1c1b3e7128f19f","slug":"at-night-i-hae-sand-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिंझाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 11 Oct 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना में झिंझाना थाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया के दिल में पुलिस प्रशासन का किसी किस्म का खौफ नहीं दिख रहा है। यहां रोजाना रात में सड़कों पर रेत से भरे डंपर अनवरत दौड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस एकदम आंखें बंद किए हुए है। एनजीटी के आदेश भी इस क्षेत्र की पुलिस के लिये कोई भी मायने नहीं रखते हैं।
थाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा स्थित यमुना नदी से अब भी रात में 12 बजे के बाद जेसीबी की मदद से अवैध रेत खनन जारी है। यहां रेत से भरे डंपर मंगलौरा से निकलकर चौसाना बाईपास से होकर ऊन और थाना भवन तक जा रहे हैं। रास्ते में चौसाना पुलिस की तीन पिकेट के साथ ऊन पुलिस चौकी और चीता मोबाइल पूरी रात सड़क पर गश्त कर रही है। उनकी नजरों के सामने से अवैध खनन द्वारा रेत से भरे डंपर गुजर रहे हैं। इसके अलावा कई डंपर रेत से भरे हुए झिंझाना कस्बे में सप्लाई किए जा रहे हैं। जिन्हें रेत माफिया रेत का स्टाक करने के बाद बुग्गियों द्वारा सप्लाई कसबा व आसपास के क्षेत्रो में करा रहे है। रेत माफिया को स्थानीय पुलिस का खुला संरक्षण है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है। कि रेत क्षेत्र में पूर्ण रूप से बंद है। अगर रेत का डंपर आएगा तो उसको सीज किया जाएगा।