{"_id":"62ffd4b90cff5a22150df1b4","slug":"assistant-teacher-of-primary-school-bharsi-suspended-shamli-news-mrt601588244","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय भारसी के सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय भारसी के सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
बीईओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाने व विभाग को गुमराह करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भारसी-2 के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाने तथा गलत जानकारी देकर विभाग को गुमराह करने समेत कई आरोपों के चलते कार्रवाई की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भारसी-2 के सहायक अध्यापक अमित कुमार के आचरण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच कांधला ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह से कराई गई। जांच में सहायक अध्यापक अमित कुमार पर खंड शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाने तथा कर्मचारी आचरण संहिता का उल्लंघन करना पाया। इनके अतिरिक्त विभाग को गुमराह करने, निर्वाचन संबंधी विशेष प्राथमिकता के कार्यों का निर्वहन न करने तथा गलत सूचना देने आदि का जिम्मेदार पाया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक अमित कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय लोहरीपुर से संबद्ध किया गया है।