एएसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण
शामली। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने समुचित साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई।
रविवार को एएसपी ने कोतवाली में मालखाना, कार्यालय, परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि कोतवाली के आवासीय परिसर में नालियों में गंदगी भरी मिलने पर उनकी सफाई कराने के निर्देश दिए गए। कुछ शस्त्रों की अच्छी तरह से सफाई नहीं मिली, जिस पर उनके रखरखाव और सफाई करने को कहा गया है। एएसपी ने कोतवाली में स्टाफ की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण के लिए हल्का दरोगा और बीट सिपाहियों को लोगों के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही राजस्व, शिक्षा व अन्य विभागों से भी तालमेल बनाए रखे, ताकि हर तरह की जरूरी सूचनाएं मिलती रहे। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण करने और जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली में शस्त्रों की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान कोतवाल सुभाष सिंह राठौर, दरोगा और अन्य शामिल रहे।