{"_id":"61706ac8f7a06550733eaaf4","slug":"asp-did-surprise-inspection-of-kotwali-at-night-shamli-news-mrt561537732","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने रात में कोतवाली का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने रात में कोतवाली का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
कैराना। एएसपी ओपी सिंह ने मंगलवार रात कोतवाली में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रजिस्टरों के रखरखाव, भोजनालय व कोतवाली परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर रजिस्ट्रो की जांच की। इसके अलावा कोतवाली परिसर में स्थित महिला रिपोर्टिंग चौकी पर बैठे रात्रि अधिकारी से भी बातचीत कर महिला अपराधों में कार्यवाही किए जाने की जानकारी ली। एएसपी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के भी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। - संवाद
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन का आयोजन
शामली। सिक्का गांव महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री उमेश कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रवि महरौल, विपिन वाल्मीकि, विपिन कुमार, तेजपाल सिंह, मोहित कादयान, मास्टर जसबीर सिंह, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे। - संवाद