फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ashwani became the district topper in high school and Anant in intermediate.

Shamli News: हाईस्कूल में अश्वनी और इंटर में अनंत बने जिला टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ashwani became the district topper in high school and Anant in intermediate.
शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी छा गई। हाईस्कूल में देवी उमराकौर इंटर कॉलेज कस्बा बनत के छात्र अश्वनी कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं, इंटर में भी इसी कॉलेज के छात्र अनंत कश्यप ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। टॉपर्स को प्रधानाचार्य व परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सायं चार बजे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखा। कॉलेजों में भी परीक्षा परिणाम निकालने में शिक्षक जुटे रहे। घोषित परिणाम में हाईस्कूल में अश्वनी कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलौरा चौसाना की छात्रा वंशिका 95 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र हेमंत चौधरी ने 94.83 अंक प्राप्त कर रहे।
विज्ञापन

इंटर में देवी उमराकौर बनत के छात्र अनंत ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉप किया। द्वितीय स्थान पर मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील कांधला के छात्र भव्य प्रताप सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्र आर्यन जिंदल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। देवी उमराकौर वैदिक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने मेधावियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावियों के परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए मेधावियों को आशीर्वाद देते हुए इसी तरह नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। रिजल्ट को लेकर कॉलेज में खुशी का माहौल बना रहा।

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के  जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के  जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के  जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

शामली के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हाई -स्कूल के जिला टॉपर छात्र अश्वनी कुमार को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed