{"_id":"69adc4feba673daa4a0a7c07","slug":"ashutosh-maharaj-was-also-attacked-in-kandhla-18-days-ago-shamli-news-c-26-1-sal1002-161031-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांधला में भी 18 दिन पहले हुआ था आशुतोष महाराज पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांधला में भी 18 दिन पहले हुआ था आशुतोष महाराज पर हमला
Mon, 09 Mar 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांधला निवासी आशुतोष महाराज।
कांधला। प्रयागराज में रीवा एक्सप्रेस में कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज पर हमले के बाद उनको सुरक्षा न मिलने पर सवाल खड़े हो गए है।
कांधला क्षेत्र में 18 फरवरी को उन पर हमला होने के बाद महाराज लगातार जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और सुरक्षा न मिलने पर उन्होंने होली नहीं मनाने तक का एलान कर दिया था।
प्रयागराज में रीवा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला किया गया। इससे पहले कांधला क्षेत्र में 18 फरवरी को आशुतोष महाराज पर हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहल्ला रायजादगान निवासी सूरज कुमार व छह अज्ञात लोगों ने अस्थि-विसर्जन से लौटते समय उनकी गाड़ी को घेरते हुए पथराव कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इस दाैरान उनके साथ कार में मौजूद नाबालिग शिष्य को जबरन उठाने का प्रयास किया गया, जिससे भय और असुरक्षा की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आशुतोष महाराज उनसे न तो मिले हैं और न ही सुरक्षा संबंधी कोई प्रार्थना पत्र उनकी तरफ से उन्हें मिला है। इसकी जानकारी की जाएगी।