फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ashu was murdered in a love affair, one person arrested

Shamli News: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ashu was murdered in a love affair, one person arrested
कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु का फाइल फोटो ।
कांधला। गांव खंद्रावली निवासी आशु (24) की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। शनिवार देर रात पुलिस ने आकाश कुमार निवासी मोहल्ला गडरियान कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आशु अपने गांव की युवती से प्रेम करता था। युवती की बुआ के लड़के का दोस्त शंकर निवासी मोहल्ला गडरियान शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर भी उसी युवती से प्रेम करता था। आशु व शंकर एक दूसरे से पूर्व से परिचित थे। प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ माह पहले आशु ने शंकर की पिटाई कर दी थी। इस बात से क्षुब्ध होकर शंकर ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर आशु की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आशु जब शामली से बाइक से चला था तभी से वे उसके पीछे लगे थे। खंद्रावली मोड़ पर बाग के पास जाकर दोनों आरोपियों ने आशु को रोक लिया और तमंचे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर मौके से भाग गए है। दूसरे आरोपी शंकर की तलाश में पुलिस टीमें लगी, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

nहादसे में नहीं, गोली मारकर हत्या हुई थी : खंद्रावली निवासी आशु का शव शुक्रवार देर रात हाईवे पर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर खंद्रवली मोड़ पर बाग के निकट पड़ा मिला था। उसकी बाइक भी शव के पास पड़ी हुई थी। उस समय पुलिस ने हादसे में मौत होना मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में आशु की मौत सिर में गोली लगने से होना आया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए।
परिजनों के साथ महिलाएं और ग्रामीणों ने खंद्रावली चौकी के सामने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने पर सीओ कैराना हेमंत कुमार, कांधला व कैराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम खोलने को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। सीओ ने हत्यारोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए। करीब एक घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला और शव को शव को घर ले गए। दोपहर में परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

n लोग बोले, सीओ को हटाया जाए : गुस्साएं लोगों का कहना है कि सीओ ने पूर्व में भी लोगों के साथ अभद्रता की थी। सीओ को हटाकर कार्रवाई करानी चाहिए। मामले को लेकर वह जल्द ही एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह से भी मिलेंगे। nपांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था आशु : आशु शामली में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नौकरी करता था। पांच भाई बहनों में आशु दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उससे छोटी दो बहन व एक भाई है।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु का फाइल फोटो ।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु का फाइल फोटो ।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु का फाइल फोटो ।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आशु का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed