{"_id":"617851b26da6ec337e40058a","slug":"asha-s-important-link-of-health-department-shamli-news-mrt5624202177","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आशा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आशा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी’
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्रीन्स में किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु व डीएम जसजीत कौर और जिला पंचायत सदस्य शेफाली चौहान ने किया। इस मौके पर डीएम ने आशाओं के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। जनपद में डेंगू के केस भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी, महिलाओं व किशोरियों की सहेली बनें। कहा कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही कराए जाएं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है। जनपद में 883 आशा एवं 43 आशा संगिनी कार्यरत हैं। इनके कर्मठ कार्य से जननी सुरक्षा योजना में 15000 लक्ष्य को बढ़ाकर 18000 कर दिया गया है। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना, कांधला, ऊन, थाना भवन, कुडाना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने आशाओं व आशा संगिनियों को वरीयता के आधार पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। बीसीपीएम पुरस्कार से थाना भवन से रीतु को 5000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार, डॉ. अशोक हांडा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अथर जमील, डॉक्टर अश्वनी, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।