फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asha created a ruckus by entering the superintendent's cabin

आशाओं का चिकित्सा अधीक्षक पर मानदेय मांगने पर अपमानित करने का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Asha created a ruckus by entering the superintendent's cabin
कैराना। मानदेय पर काम कर रही आशाओं को 8 महीने से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी पर ट्रेनिंग पर आई आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक से मानदेय दिलाने की मांग की तो आरोप है उन्हें अपमानित किया गया। आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक के केबिन में घुसकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कैराना ब्लॉक में करीब 160 महिला आशाएं मानदेय पर कार्य करती है। पिछले दिनों कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन के निर्देश पर सभी आशाओं की कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन 8 महीने से आशाओं को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। आशाओं ने पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को मानदेय दिलाने की मांग भी की थी, लेकिन आशाओं को मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रेनिंग के लिए सभी आशाओं को बुलाया गया था। ट्रेनिंग से पहले आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश से मानदेय दिलाने की मांग की। आरोप है कि चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें अपमानित किया। जिसके बाद महिला आशाओं ने ट्रेनिंग लेने से मना कर दिया। दर्जनों आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक के केबिन में घुसकर जबरदस्त हंगामा प्रदर्शन किया। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने जाम में फंसा होने की बात कहते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed