फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   As usual, people are busy in livelihood

रोज की तरह रोजी रोटी की जुगाड़ में जुटे रहे लोग

Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
As usual, people are busy in livelihood
शामली में खुला बाजार। - फोटो : SHAMLI
रोज की तरह रोजी रोटी की जुगाड़ में जुटे रहे लोग
विज्ञापन

शामली। अयोध्या प्रकरण में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले और बाद में आम जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। रोज की भांति सब कुछ सामान्य नजर आया। आम आदमी रोज की तरह रोजी रोटी की जुगाड़ में जुटे रहे लोग। बाजार में व्यापारियों ने दुकानें खोली और ग्राहकों ने खरीदारी की। कई व्यापारियों का मानना है कि अयोध्या प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया है। इसे सभी लोगों ने दिल से स्वीकार किया है। वे इस फैसले पर पूरी तरह सहमत हैं।
शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। जनपद के अमन पसंद लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का पैगाम दिया है। हर जगह सब कुछ सामान्य दिनों की भांति नजर आया। लोग सुबह को अपने-अपने काम में रोज की तरह निकले। रोजाना की भांति समय पर दुकानें खुलीं। ग्राहकों का भी आना जाना शुरू हुआ। सुबह 11 बजे के बाद गांव देहात से भी लोग बाजार में पहुंचने शुरू हो गए। सब्जी मंडी में लोगों ने रोज की तरह सब्जी खरीदी तो किराना और अन्य जरूरत की दुकानों पर खरीदारी की। नाला पटरी पर मंडी में सब्जी खरीदने आई रेणू ने बताया कि वह रोज की तरह सब्जी लेने आई हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो आया है, उसका सभी सम्मान करते हुए स्वीकार करें। रेलपार निवासी रामकुमार ने बताया कि वे रोज की तरह काम कर रहे हैं। घर की जरूरत का सामान लेने दुकान पर आए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी आशीष संगल ने कहा कि वे रोज की तरह दुकान पर पहुंचे हैं। अयोध्या प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया है। मोबाइल शॉप के सेल्समैन महताब ने कहा कि उन्हें रोजी रोटी के लिए रोज काम करना है। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसे वे मन से स्वीकार करते हैं। उनकी लोगों से अपील है कि शांति कायम रखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखेंगे। इलेक्ट्रिक व्यापारी संजय गोयल ने कहा कि रोज की तरह समय पर उन्होंने दुकान खोली है। सुप्रीम कोर्ट के फैसला को दिल से स्वीकार करते हैं। दवा व्यापारी विजय गुप्ता और ध्यानचंद का कहना है कि अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed