फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   As soon as the elections came closer, there was enmity, the result was two murders

चुनाव नजदीक आते ही बढ़ने लगी थी रंजिश

Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as the elections came closer, there was enmity, the result was two murders
शामली : कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में विलाप करते मृतक राहुल के परिजन। - फोटो : SHAMLI
चुनाव नजदीक आते ही बढ़ने लगी थी रंजिश, नतीजा दो हत्याएं
विज्ञापन

कांधला(शामली)। गांव खंदरावली में प्रधान सोमपाल की अपने सगे भाई सहसपाल के साथ किसी बात को रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। पूर्व में हुए विवाद का पुलिस व ग्रामीणों ने निपटारा करा दिया था, लेकिन यह रंजिश पंचायत चुनाव नजदीक आते ही फिर बढ़ने लगी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि शनिवार को गांव में दो हत्याएं हो गईं।
सहसपाल का पुत्र कर्मवीर अपने चाचा वर्तमान ग्राम प्रधान सोमपाल के सामने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसने गांव में चुनाव के पोस्टर आदि भी लगा रखे थे। सोमपाल भी दोबारा चुनाव लड़ना चाह रहा है। उसके भी पोस्टर गांव में लगे हुए हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल था। सहसपाल ने बताया कि सोमपाल ने उनके पक्ष के कुछ किसानों की गन्ना पर्ची कटवा दी थी। शनिवार दोपहर गन्ना पर्यवेक्षक सूबेदार सिंह गांव में किसानों की समस्या सुनने के लिए आए थे। प्रधान के घर के सामने ही चौपाल पर सभी लोग मौजूद थे। कर्मवीर अपने पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। गन्ना पर्ची कटने को लेकर कर्मवीर की गन्ना पर्यवेक्षक से कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर प्रधान व उसके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और हंगामा शुरू हो गया। मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से कर्मवीर और राहुल की मौत हो गई। गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा था राहुल
फायरिंग में मारा गया राहुल पुत्र रजनीश अपने परिवार में माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी तीन बहने हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। राहुल की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी सात माह की बेटी है। परिवार में दो बहनें, माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ जोड़ते रहे राहुल के भयभीत पिता
वारदात के बाद से राहुल का पिता रजनीश इतना भयभीत है कि वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा। पुलिस अधिकारियों के सामने भी वह केवल हाथ जोड़े बैठा रहा और यही कहता रहा है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। वह कार्रवाई करेगा तो परिवार खत्म हो जाएगा। उनके घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। अब तो उनके सामने रोटी के लाले पड़ जाएंगे। वह कहां कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटता फिरेगा।
फायरिंग होते ही मच गई भगदड़
कांधला(शामली)। गांव खंदरावली में हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले के संबंध में ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। किसने गोली चलाई, इस बारे में भी कोई मुंह नहीं खोल रहा है।
जमीन के विवाद से शुरू हुई रंजिश पंचायत चुनाव तक पहुंची
ग्राम प्रधान सोमपाल और सहसपाल के बीच जमीन का विवाद था। उसके बाद पंचायत चुनाव की रंजिश तक मामला पहुंच गया। दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस और गण्यमान्यों ने मामला निपटा दिया था।
ग्राम प्रधान व पुत्र समेत तीन के खिलाफ तहरीर
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि मृतक कर्मवीर के भाई प्रदीप ने ग्राम प्रधान सोमपाल, उसके पुत्र सुधांशु और एक अन्य विक्की के खिलाफ तहरीर दी है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

बीच-बचाव कराने में राहुल को लगी गोली
शामली अस्पताल में दम तोड़ने वाले राहुल के परिवार ने बताया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। राहुल केवल दोनों पक्षों में बीचबचाव करा रहा था। इसी दौरान उसके सीने में किसी ने गोली मार दी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मृतकों को कितनी गोली लगी हैं तथा कहां लगी हैं, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वहीं, मृतक कर्मवीर भी शादीशुदा था। उसका चार साल का एक बेटा और ढाई साल की बेटी है।

शामली के नर्सिंगहोम में विलाप करते मृतक कर्मवीर के पिता।

शामली के नर्सिंगहोम में विलाप करते मृतक कर्मवीर के पिता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed