फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arya Samaj runs on scientific method: Virendra Shastri

वैज्ञानिक पद्धति पर चलता है आर्य समाज : वीरेंद्र शास्त्री

Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj runs on scientific method: Virendra Shastri
शामली। आर्य समाज के उपदेशक वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज धार्मिक पद्धति नहीं, बल्कि वैज्ञानिक पद्धति पर चलता है।
विज्ञापन

आर्य समाज के 148वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर शामली में चल रहे तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक यज्ञ, भजन, प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह आर्य समाज मंदिर की यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज मंदिर के पुरोहित डॉ. रविदत्त आर्य और यजमान राजीव आर्य व मिथलेश आर्य, राजेश आर्य व प्रतिभा आर्य, शुभाकर आर्य विवेक आर्य, गिरधारी लाल गोयल आर्य रहे। यज्ञ के बाद सहारनपुर से आए प्रसिद्ध भजन उपदेशक वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक पद्धति पर चलता है। उन्होंने कहा शुद्ध और पवित्र होकर यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ कामनाओं को पूर्ण करता है और विशेष सुखों को देने वाला है। भजन उपदेशक प्रताप आर्य ने भजनों के माध्यम से वेदवाणी का प्रचार किया। इस अवसर पर आर्य समाज के दैनिक यज्ञ प्रभारी राजपाल आर्य, पूरणचंद आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, दिनेश आर्य, सुभाष धीमान, रामेश्वर आर्य, सुंदरलाल आर्य, देवी सिंह आर्य, मुकेश आर्य, आर्य, मीरा वर्मा, हेमलता आर्य, विनीता आर्य, प्रेमलता आर्य, कौशल्या आर्य, उषा आर्य, नीलम आर्य, संतोष आर्य, पूनम आर्य, मिथिलेश आर्य, सुनीतापाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed